भाजपा नेता के मर्डर का खाैफनाक सच, बहन से अवैध संबंधाें के चलते उतारा माैत के घाट

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 04:59 PM (IST)

पटनाः बिहार में भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या के मामले काे लेकर पुलिस ने अहम खुलासा किया है। इस हत्या को भाजपा नेता के करीबी आदित्य राय ने अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कृष्णा शाही के उसकी बहन से अवैध संबंध थे, जिसके कारण उसने उसे माैत के घाट उतारा। मृतक का शव गोपालगंज में एक कुएं से बरामद किया था। अाराेपी ने बताया, बीते दिनों जब कृष्णा उनके घर आया तो वह उसकी बहन से फोन पर बात कर रहा था। उसने दोनों की बातचीत सुन ली थी। दोनों रात 12:00 बजे घर पर ही मिलने वाले थे, जिसके बाद उसने कृष्णा को मारने का प्लान बनाया।

वह कीटनाशक की दुकान से जहर खरीदकर लाया। रात काे जब कृष्णा अाया, ताे उसने आदित्य से कहा कि उसका पुलिस से झगड़ा हो गया है और पुलिस के छापे के डर से वह रात काे उसी के घर रूकेगा। इसके बाद आदित्य ने कृष्णा को जहर मिला हुआ खाना परोसा, जिसे खाने के बाद कृष्णा बेचैन होकर बाहर भागने लगा और पास के कुंए में गिर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News