बिहार में पैदा हुई एलियन जैसी बच्ची, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान!(Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 01:55 PM (IST)

पटनाः बिहार के कटिहार में एक एलियन जैसी बच्ची के पैदा हाेने की बात सामने अाई है। कहा जा रहा है कि इस बच्ची के जन्म के बाद से ही उसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। हालांकि पहली बार बच्चे काे देखकर उसकी मां भी बेहद डर गई थी, लेकिन फिर वह उसे गोद में लेकर बैठी रही। बताया जा रहा है कि नवजात का जन्म 19 मार्च को रात के साढ़े दस बजे एक माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। जन्म के समय नवजात का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। बच्ची के शरीर के कई हिस्से विकसित नहीं थे। 

जन्म के समय अलग था शरीर का ढांचा
बताया जा रहा है कि जन्म के समय बच्चे के शरीर का ढांचा कुछ अलग था। अब धीरे-धीरे शरीर के आकार एवं ढांचे में परिवर्तन होने लगा है। कुछ लोग बच्ची को एलियन बता रहे हैं। बहरहाल उक्त बच्ची का जन्म पूरे आजमनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। उनका कहना है कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्ची का ऐसा रूप हुआ। बच्ची के शरीर के ऊपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है। वहीं, एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उनका कहना है कि 10 लाख बच्‍चों में से कोई एक बच्‍चा ऐसा होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News