शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी के पति पीटर से ये सवाल पूछ सकती है पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2015 - 05:53 PM (IST)

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी से आज मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी। उनसे मुंबई के थार पुलिस थाने में पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि शीना बोरा हत्याकांड में पीटर के बयान अहम होंगे, क्योंकि उन्होंने कानूनी लड़ाई में पत्नी इंद्राणी का साथ न देने की बात कही है।

क्या सवाल पूछ सकती है पुलिस:-

1. शीना के साथ इंद्राणी का व्यवहार कैसा था?
2. शीना और राहुल की सगाई से क्या आप सहमत थे?
3. क्या इस सगाई को लेकर आपने पहले राहुल से कोई बात की थी?
4. क्या आप शीना की आर्थिक मदद करते थे?
5. क्या आपको पता था कि इंद्राणी ने बेटे मिखाइल को मुंबई बुलाया है?
6. इंद्राणी ने मुंबई जाने के बारे में आपसे क्या कहा था? 
7. इंद्राणी संजीव खन्ना के संपर्क में थी, क्या ये बात आप जानते थे?
8. क्या आपको लगता है कि इंद्राणी, शीना की हत्या कर सकती है?
9. शीना की हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है?
10. ये कैसे मुमकिन है कि आपको कुछ भी पता ना हो?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News