राम रहीम के बचाव में उतरे एक और भाजपा नेता

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 12:50 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बाद अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम के बचाव में उतर आए हैं। स्वामी ने राम रहीम के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि मीडिया द्वारा हिंदू विराट लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कांची शंकराचार्य मर्डर केस, योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ झूठा आरोप, श्री-श्री के खिलाफ दर्ज हुए केस का जिक्र भी किया। स्वामी के इस ट्वीट का लोगों ने विरोध किया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि श्रीमान आप बलात्कारी का समर्थन कर रहे हैं?


शुक्रवार को कोर्ट द्वारा  राम रहीम को दोषी करार किए जाने के बाद साक्षी महाराज ने कहा था कि भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा था कि राम रहीम पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, लेकिन उनके पीछे करोड़ों लोग खड़े हैं उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बड़ी कोई वारदात होती है तो इसके लिए सिर्फ डेरा के समर्थक ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि अदालत भी जिम्मेदार होगी। साक्षी महाराज ने कहा कि साधु संन्यासियों को बदनाम करने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News