आजादी के बाद इन नेताओं ने संभाली कांग्रेस की कमान

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली: करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हो लेकिन आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरू-गांधी परिवार से नहीं हैं। राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार की 5वीं पीढ़ी के 5वें ऐसे व्यक्ति हैं जिनके हाथों में कांग्रेस की कमान होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की आज ताजपोशी हो गई। यदि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नजर डाले तो जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते समय 5 वर्ष, इंदिरा गांधी भी करीब 5 वर्ष, राजीव गांधी भी करीब 5 वर्ष तथा पीवी नरसिंह राव ने भी करीब 4 वर्ष तक इस जिम्मेदारी को संभाला।
PunjabKesari

कांग्रेस में लालबहादुर शास्त्री एवं मनमोहन सिंह दो ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री तो बने किन्तु वे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बन पाये। आजादी के बाद सोनिया जहां 19 वर्ष तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं, वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर उनकी सास इंदिरा गांधी रहीं जिन्होंने अलग-अलग बार कुल सात साल तक इस दायित्व को निभाया। भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके नेताओं के नाम वर्षवार इस प्रकार हैं :  

 1. आचार्य कृपलानी (1947-1948)

 2. पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)

 3. पुरुषोत्तम दास टंडन (1950-1951)

 4. जवाहरलाल नेहरू (1951-1955)

 5. यू. एन. धेबर (1955-1959)

 6. इंदिरा गांधी (1959-1960 तथा 1978-84) 

 7. नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964) 

 8. के. कामराज (1964-1968)

 9. एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)

 10. पी. मेहुल (1969-1970)

 11. जगजीवन राम (1970-1972)

 12. शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)

 13. देवकांत बरुआ (1975-1977)

 14. राजीव गांधी (1985-1991)

 15. कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)

 16. पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)

 17. सीताराम केसरी (1996-1998)

 18. सोनिया गांधी (1998-2017) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News