1993 मुंबई ब्लास्ट: अबु सलेम सहित 7 आरोपियों पर 16 जून को आएगा फैसला

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 04:34 PM (IST)

मुंबई: 1993 बम ब्लास्ट केस में टाडा की विशेष अदालत अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम सहित 7 दोषियों पर 16 जून को अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। अदालत ने गैंगस्टर अबु सलेम, मुस्ता दौसा, फिरोज खान, ताहिर मर्चेट, रियाज सिद्दिकी, करीमुल्लाह शेख और अब्दुल कयूम पर अपना फैसला 16 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। 12 जगहों पर हुए धमाकों में 257 लोगों की जान गई थी, जबकि 713 लोग घायल हो गए थे। ज्ञातव्य है कि इस मामले में 25 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि इस मामले में 29 मई को सजा या सजा की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। 

दाऊद इब्राहम अभी भी फरार
मुंबई बम धमाकों में आरोपी मुस्तफा डोसा और अबु सालेम सहित रियाज सिद्दीकी, करिमुल्ला खान, फिरोज अब्दुल राशिद, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कैयूम के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दर्ज कर टाडा कोर्ट में मामला चलाया था। इन धमाकों के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, टायगर मेमन, अबू सलेम, मुस्तफा डौसा को फरार घोषित किया था। 30 जुलाई, 2015 को मुंबई धमाकों के एक केस में याकूब मेमन को फांसी हुई थी। इन धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहम को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

धमाकाें का घटनाक्रमः-

1) मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में दोपहर 1:30 बजे(पहला धमाका)
2) नरसी नाथ स्ट्रीट में दोपहर 2:15 बजे (दूसरा धमाका)
3) शिव सेना भवन में दोपहर 2:30 बजे (तीसरा धमाका)
4) एयर इंडिया बिल्डिंग में दोपहर 2:33 बजे (चौथा धमाका)
5) सेन्चुरी बाज़ार में दोपहर 2:45 बजे (पांचवां धमाका)
6) माहिम में दोपहर 2:45 बजे (छठा धमाका)
7) झवेरी बाज़ार में दोपहर 3:05 बजे (सातवां धमाका)
8) सी रॉक होटल में दोपहर 3:10 बजे (आठवां धमाका)
9) प्लाजा सिनेमा में दोपहर 3:13 बजे (नौवां धमाका)
10) जुहू सेंटूर होटल में दोपहर 3:20 बजे (दसवां धमाका)
11) सहार हवाई अड्डा में दोपहर 3:30 बजे (ग्यारवां धमाका)
12) एयरपोर्ट सेंटूर होटल में दोपहर 3:40 बजे (बारहवां धमाका)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News