आज का गुडलक: अखंड सौभाग्य से लेकर देगा जीवन में ऐश्वर्य का वर

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 07:10 AM (IST)

आज शुक्रवार दी॰ 01.12.17 को मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी के उपलक्ष में शुक्र प्रदोष पर्व मनाया जाएगा। हर माह के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि परमेश्वर शिव को समर्पित है। त्रयोदशी सभी प्रकार के दोषों का शमन करती है इसी कारण इसे प्रदोष कहते हैं। सूर्यास्त के बाद रात्रि के आने से पूर्व का समय प्रदोष काल कहलता है। मान्यतानुसार प्रदोष के समय महादेव कैलाश पर्वत के रजत भवन में नृत्य करते हैं और देवता उनके गुणों का स्तवन करते हैं। शास्त्रनुसार महादेव ने सती को प्रदोष का महत्व समझाते हुए कहा था की कलियुग में प्रदोष ही धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष का सबसे सटीक मार्ग होगा। सर्वप्रथम प्रदोष का ज्ञान वेदव्यास जी ने महर्षि सूत को बताया व गंगा तट पर सूत जी ने सौनकादि ऋषियों को प्रदोष का ज्ञान दिया था। प्रदोष का पूजन वार के अनुसार करने का शास्त्रों में विधान है। शुक्र प्रदोष के व्रत पूजन और उपाय से सभी सुखों की प्राप्ति होती है तथा अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। महर्षि सूत के अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत करने से महादेव से जीवनसाथी की समृद्धि का वर मिलता है। जीवन में ऐश्वर्य प्राप्त होता है तथा दांपत्य सुख में आ रही कमी दूर होती है।


पूजन विधि: संध्या काल शिवालय जाकर शिवलिंग का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीप करें, चंदन धूप करें, गुलाबी फूल चढ़ाएं, गुलाल चढ़ाएं, इत्र चढ़ाएं, खीर का भोग लगाएं तथा इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग किसी सुहागन को भेंट करें।


पूजन मुहूर्त: शाम 18:15 से शाम 19:15 तक। 

पूजन मंत्र: क्लीं काममूर्तये नमः शिवाय क्लीं॥ 


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:48 से दिन 12:29 तक।
आज का अमृत काल: रात 20:18 से रात 21:44 तक।
आज का राहु काल: प्रातः 10:51 दिन 12:08 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 08:17 से प्रातः 09:34 तक।
आज का यमगंड काल: शाम 14:42 से शाम 15:59 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास आग्नेय में है। अतः पश्चिम व आग्नेय दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
चमकीला गुलाबी।
आज का गुडलक दिशा: वायव्य।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ वृषभध्वजाय नमः॥ 
आज का गुडलक टाइम: प्रातः 09:45 से प्रातः 10:45 तक। 


आज का बर्थडे गुडलक: ऐश्वर्यवान जीवन हेतु शिवालय में सुगंधित तेल के 13 दीपक जलाएं। 


आज का एनिवर्सरी गुडलक: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु शिवालय में इत्र मिले गौघृत का दीपदान करें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: सर्व सुखों की प्राप्ति हेतु मौली में पिरोए 13 गुलाब के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News