पाकिस्तान ने गुजरात तट के पास 70 मछुआरों को पकड़ा

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2017 - 10:03 PM (IST)

अहमदाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने शनिवार को गुजरात तट के पास अरब सागर में करीब 70 मछुआरों को उनकी 10..12 नौकाओं के साथ पकड़ लिया। मछुआरों के एक एसोसिएशन नेशनल फिशवर्कर्स फोरम ने यह जानकारी दी। फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि बच निकलने वाले मछुआरों ने हमें बताया कि पीएमएसए ने 10..12 नौकाओं को पकड़ लिया जिन पर करीब 70 मछुआरे सवार थे। 

उन्होंने कहा कि नौकाओं को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पकड़ा गया। अधिकतर नौकाएं आेखा और मंगरोल की थीं। पीएमएसए ने इसी हफ्ते गुजरात तट के पास 11 मछुआरों को उनकी दो नौकाओं के साथ पकड़ लिया था। जनवरी में उसने 26 मछुआरों को उनकी छह नौकाओं के साथ पकड़ लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News