गहीरमाथा में अवैध रुप से मछली पकड़ने पर 6 मछुआरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 09:13 PM (IST)

केंद्रपाड़ा: ओडि़शा में केंद्रपाड़ा जिले के गहीरमाथा समुद्री अभयारण्य में वनर्किमयों ने अवैध रुप से मछली पकडऩे पर सोमवार को ताजा कार्रवाई में छह मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी मशीन से चलने वाली नौका जब्त कर ली। अधिकारियों ने बताया कि बाबूबली द्वीप के समीप वन विभाग की गश्ती इकाई ने इन मछुआरों को पकड़ा। 

समुद्री अभयारण्य में मछलियों के पकडऩे पर पाबंदी है तथा मछली पकड़ने वाली नौकाओं एवं मछुआरों को ओलिव रिडले कछुओं का प्रजनन काल के समापन के बाद भी वहां नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मछली पकडऩे वाली नौकाएं वन्यजीव संरक्षण कानून, ओडि़शा समुद्री मत्स्यिकी विनियमन कानून और समुद्री अभयारण्य के अनिवार्य नियमों का उल्लंघन करते हुए निषिद्ध क्षेत्र में पहुंच गए थे। गिरफ्तार मछुआरों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें जेल हिरासत भेज दिया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News