सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, साढ़े 4 करोड़ लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 01:13 PM (IST)

पटनाः बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरुआत करते हुए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस 14 हजार किलोमीटर की मानव शृंखला में साढ़े 4 करोड़ लोग शामिल हुए।
PunjabKesari
श्रृंखला में स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में हुआ। मैदान में लोगों ने एक दूसरे का हाथ थामकर बिहार का नक्शा बनाया। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में नारे लगाए गए। 
PunjabKesari
मानव श्रृंखला पर सत्तापक्ष और विपक्ष की राय 
जहां एक तरफ सत्तापक्ष द्वारा मानव श्रृंखला को सफल बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे फ्लॉप बता रहा है। विपक्ष का कहना है मुख्यमंत्री केवल अपना चेहरा चमकाने के लिए यह सब कार्यक्रम का आयोजन कर रहें हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि इस श्रृंखला में आम जनता को कोई योगदान दिखाई नहीं दिया। 

वहीं सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि जो लोग सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शुरु किए गए इस अभियान का विरोध कर रहें हैं वह स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहें हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि विपक्ष को भी इस श्रृंखला में हिस्सा लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में होने के बावजूद भी शराबबंदी के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News