दुनियाभर के 7 अजीबो-गरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट, मेकअप जाएंगे भूल (Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2015 - 04:06 PM (IST)

खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अजमाते हैं। खाना पीना छोड़ देते हैं दिन रात जिम और डाइटिंग में रहते हैं। ब्यूटी पार्लर का सहारा लेते हैं। यहां तक की कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी का सहारा भी लेते हैं। दुनिया में ऐेसे और भी कई अजीबो-गरीब फैशन एक्सपेरिमेंट्स जो आपको हैरान कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको अनोखे फेशियल के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग खूबसूरती हासिल करने के लिए करवाते हैं। 

1. चिड़िया की बीट से फेशियलः शायद आपको पता न हो लेकिन यह चिड़िया की बीट वाला फेशियल आदि-अनादि काल से प्रचलित हैं, जिसे गाइशा कहा जाता है। लोगों का मानना है कि इससे चेहरे पर अभूतपूर्व ग्लो आता है। जापान में यह प्रचलित फेशियल 180 डॉलर में किया जाता है।

2. फ्रेश सांसों के लिए कोयले का इस्तेमालः ताजी सांसों के लोग बढ़िया से बढ़िया टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज भी कई गांवों में लोग गुल और तम्बाकू से दांत चमकाते नजर आते हैं। हद तो यह है कि पुरातन काल में रोमवासी कोयले से दांत चमकाने और सांसों को तरोताज़ा रखने में विश्वास रखते थे।

3. जहरीली मक्खी से कटवाना और जोंक से ख़ून चुसवानाः इंसान को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। स्पेन में लोग झड़ते बालों को रोकने के लिए जहरीली मक्खियों का दंश झेलते हैं और भारत में लोग उनके झड़ते बालों को वापस लाने के लिए जोकों से सिर का ख़ून चुसवाते हैं। उनका ऐसा मानना है कि जोंक सिर से गंदा ख़ून चूस लेते हैं और उसके बाद वहां फिर से बाल आने लगते हैं।

4. ब्रोमिन से होंठों को रंगना: दुनिया में सबसे पहले स्त्री ने जो मेकअप शुरू किया था। वह उसके होंठों को रंगा था और इसके लिए वह तरह-तरह के फूलों और अनार के दानों तक का सहारा लिया करतीं थीं। ब्रोमिन का सामान्य रंग लाल होता हैं। लोग लिपस्टिक के तौर पर भी इसे इस्तेमाल करते हैं। मगर इसके लगातार इस्तेमाल पर ओठ जल भी सकते हैं, मगर इस सब के बावजूद लोग इनका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते।

5. मछलियों से ख़ुद को कटवानाः यह तरीका लोग आज भी लोग अजमाते हैं। डेड स्किन को हटाने के लिए लोग मछली से खुद को कटवाते हैं। अब यह काम कई स्पा करने वालों ने शुरू कर दिया है और वे इसके एवज में अच्छी ख़ासी रकम वसूलते हैं। अब हमें तो पता नहीं कि ये लोग कैसी-कैसी सनक रखते हैं।

6. केमिकल से महिलाओं के स्तन बढ़ानाः महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए लेड नामक केमिकल के इंजेक्शन्स और दवाईयां तक ले रही हैं जो उनके शरीर के लिए काफ़ी नुकसानदेह भी हो सकता है। पहले के जमाने में महिलाएं ब्रेस्ट में तेल मालिश जैसे उपचारों में यकीन रखते थे। वहीं आज न जाने कौन-कौन से उल-जलूल केमिकल्स का सहारा ले रहे हैं।

7. धारियों से छुटकारे के लिए ब्लेड और सिजर का सहारा लेनाः बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं। लोगों का वजन उम्र के साथ घटता-बढ़ता है और जिससे उनके शरीर में धारियां पड़ जाती है। तो वहीं इस प्रकार के कई बदलाव लोगों को रास नहीं आते और इससे छुटकारा पाने के लिए लोग ऑपरेशन टेबल तक पहुंचने में नहीं हिचकिचाते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News