पुराने जमाने में इस तरह होता था लोगों का इलाज, देखिए 18 दुर्लभ तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2015 - 04:31 PM (IST)

नई दिल्लीः आज के जमाने में तो मैडीकल साइंस ने बहुत ज्यादा तरक्की कर ली है। आज असंभव और लाइलाज बीमारी का इलाज भी संभव हो गया है। एक फोन घुमाने पर इमरजेन्सी एम्बुलेन्स मौजूद हो जाती हैं। एक से बढ़कर एक आधुनिक दवाईयां और ऑपरेशन थियेटर्स मौजूद हैं लेकिन आपने कभी सोचा है कि पुराने जमाने में डॉक्टर बीमारियों का इलाज कैसे करते थे।  पहले लोगों की मामूली ट्रीटमेंट भी ख़ुद में एक त्रासदी हुआ करती थी और लोगों को दुख-दर्द झेलना पड़ता था। 

आज हम आपको ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि हमारे पुराने जमाने में लोगों का कैसे इलाज किया जाता था।

1. डॉ. लेविस सेयर रीढ़ की विसंगतियों का इलाज करते हुए। मुझे तो यह इलाज एक और बड़ा दर्द नज़र आता है।

2. सन् 1950 मे पोलियो प्रभावित लोगों का इलाज।

3. सन् 1800 में जोकों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला जार।

4. दांत-दर्द में इस्तेमाल किए जाने वाली कोकीन...। 

5. मैडीकल के छात्रों को एक गर्भवती महिला के भीतरी संरचना को समझने के लिए इस्तेमाल किया गया नमूना। यह नमूना 1680 का है।

6. सन् 1800 में इस्तेमाल किया जाने वाला Prosthetic हाथ। 

7. चिकित्सा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हेरोइन, सन् 1890 मे बेयर द्वारा निर्मित की जाती थी।

8. सन् 1890 में एक महिला द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला Prosthetic पैर।

9. सन् 1928 में इस्तेमाल किया जाने वाला रेडियोऐक्टिव पानी।

10.  सन् 1928 व्हील-चेयर ।

11.  सन् 1750 में यूरोप के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी, जिसे ऐडजस्ट भी किया जा सकता था।

12. सर्जरी हमेशा एनेस्थिसिया के सहारे ही नहीं की जाती थी यहां इथर का इस्तेमाल हो रहा है। सन् 1855

13. फिजियोथेरिपी का कभी यह भी स्वरूप हुआ करता था। सन् 1920 वाल्टर रीड

14. हृदयाघात के मौके पर इस्तेमाल किया जाने वाला यंत्र defibrillator। सन् 1940

15. डॉक्टर क्लार्क मेरुरज्जा क्लीनिक सन् 1878. अपने तरह की अजीबो-गरीब टेक्निक जिसमें रीढ़ के हड्डी की विसंगतियों का इलाज होता था।

16. सन् 1925 में रिकेट्स का इलाज।

17. सन् 1918 जो कि विश्व युद्ध के दिन थे और उन दिनों एक रेडियोलॉजी नर्स अपने पूरे लिबास में।

18. एक मेंटल अस्पताल में मरीजों को गीले कंबल मे लपेटे हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News