दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के 10 झरने, देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2015 - 11:22 AM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया बहुत ही सुंदर और रंगीन है। भारत में भी ऐसी बहुत सारी जगहें हैं, जिसकी खूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना लें। गर्मियों की छुट्टियों में लोग ठंडी और पानी के झरनों वाली जगहों पर घूमना फिरना चाहते हैं। 

चलिए आज बात करते हैं भारत के लाजवाब झरनों कीः-

1. दूधसागर वॉटरफाल: गोवा में स्थित यह दूधसागर फॉल एक शानदार परतदार वॉटरफॉल है, जो मनडोवी नदी से बनता है। ये भारत का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है जबकि दुनिया में इसका नाम 227वें स्थान पर आता है। इस वॉटरफॉल को ‘सी ऑफ मिल्क’ यानी दूध का समुद्र भी कहा जाता है। यह वॉटरफॉल ज्यादातर हरे-भरे घने जंगलों से घिरा हुआ है।

2. जोग वॉटरफॉल: कर्नाटक का प्रसिद्ध जोग वॉटरफॉल शिमोगा जिले में स्थित है, जो शारवथी नदी के पानी से बनता है। यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। इस फॉल को यूनेस्को की ओर से दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरणीय स्थलों में से एक घोषित किया गया है।

3. नोहसंगिथांग वॉटरफॉल: मेघालय फॉल सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। मेघालय के इस्ट खासी हिल्स जिले के मौजमइ गांव में स्थित इस वॉटरफॉल को मौजमइ वॉटरफॉल भी कहते हैं। इस फॉल की एक खासियत यह भी है कि यहां से पानी सिर्फ मॉनसून के मौसम में ही गिरता है।

4. थोसेघर वॉटरफॉल: महाराष्ट्र, यह वॉटरफॉल महाराष्ट्र में स्थित है। यह सतारा शहर के कोंकन क्षेत्र के शुरुआत में ही पड़ता है। यह इस सुंदर घाटी में एक आकर्षण का केंद्र है। यह सुंदर घाटी को कस पठार और कस झील के नाम से भी जाना जाता है।

5. अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल: भगवान की धरती कहे जाने वाला केरल अपने मॉनसून, समुद्री किनारा, प्रकृति और वॉटरफॉल्स के लिए भी मशहूर है। यहां कई खूबसूरत और शानदार वॉटरफॉल्स हैं, जो किसी का भी मन मोह सकते हैं। उनमें से अथिराप्पिल्ली सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल है। 

6. तालकोना वॉटरफॉल: आंध्र प्रदेश, यह वॉटरफॉल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में श्रीवेंकटेश्वर नेशनल पार्क में स्थित है। तालकोना का पानी चंदन की लड़की और जड़ी-बूटियों से घिरे होने की वजह से चिकित्सा में काम आता है।

7. खंडधार वॉटरफॉल: उड़ीसा राज्य का सबसे बड़ा झरना सुंदरगढ़ जिले में हरे भरे जंगल के बीच स्थित है. घोड़े की पूंछ के आकार का ये वॉटरफॉल 801 फीट की कुल ऊंचाई के साथ भारत के 12 वें स्थान पर स्थित है।

8. चित्रकूट वॉटरफॉल: छत्तीसगढ़ में स्थित चित्रकूट वॉटरफॉल देश का सबसे बड़ा और मनमोह लेने वाले झरने में से एक है। यह वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ में नियाग्रा नदी इंद्रावती में जगदलपुर के पास गिरता है। 

9. धौंधर वॉटरफॉल: मध्य प्रदेश, यह वॉटरफॉल मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है। संगमरमर की चट्टानों के कण्ठ से होते हुए गिरने वाला यह झरना पवित्र नदी नर्मदा से बना है। 

10. कोर्तल्लम वॉटरफॉल:  यह तमिलनाडु के तिरुलेनवेली जिले में शहर के पश्चिमोत्तर घाट पर स्थित है। तमिलनाडु, कोर्तल्लम को दक्षिण भारत का स्पा भी कहा जाता है।यह जगह भी अपने अनेकों वॉटरफॉल्क की वजह से प्रसिद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News