क्या कहना इस शहर का, सोने के हैं ATM और... (PICS)

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2015 - 12:19 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात दुनियाभर में अपनी सुंदरता और रईसी के लिए प्रसिद्ध हैं। दुबई शहर दुनिया में बहुत ही सुंदर माना जाता है। इसकी शौहरत के आप दीवाने हो जाओगे। 

दुबई में बहुत सारी गगनचुंबी इमारतें हैं। दुनिया में सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा भी यहीं है। कई बार इमारतों की ऊपरी मंजिलें बादलों में छिप जाती हैं। इसके अलावा यहां लोगों के पास सोने की कारें भी हैं। यहां लोगों में सोना खरीदने और सोने की चीजें लेना का बहुत शौंक है। वहां के एक राजा ने तो अपनी बेटी की शादी पर टायलेट तक सोने का दिया था। 

आपकी हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहेगा जब आपको पता चलेगा कि वहां पर सोने के ए.टी.एम. भी हैं, जिसको पंच करके आप सोने के बिस्टिक निकाल सकते हैं। 

दुबई एक ग्लोबल शहर है यहां का पॉम सिटी देखने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं। यह रेसिडेंशियल एरिया रेत को समुद्र में काढ़ने के बाद बना दिया गया जो सचमुच में बड़ा ही लाजवाब काम है। ऐसी बहुत सारी जगहें और देखने लायक चीजें हैं जो दुबई को बाकी सब जगहों से खास बना देती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News