ट्विटर ने पाकिस्तानी डिफेंस मिनिट्री का अकाउंट किया सस्पेंड, भारतीय लड़की की फर्जी फोटो की थी पोस्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 12:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्विटर ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का वेरिफाइड ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया है। भारत के खिलाफ मीडिया में फर्जी फोटो पोस्ट कर प्रोपेगेंडा करने पर ट्विटर ने शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया है। समाचार एजेंसी के अनुसार कुछ दिन पहले @defencepk नाम के अकाउंट्स से भारतीय लड़की की फर्जी तस्वीर पोस्ट की गई थी।

जिसमें लड़की को तख्ती पर संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को लेकर लिखे एक मैसेज के साथ दिखाया गया। फोटो को छेड़छाड़ कर तैयार किया गया था, जो भारत के बारे में गलत संदेश दे रही थी। हालांकि बाद में इसे ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया गया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार झूठी तस्वीरों के जरिए भारत को बदनाम करने की कोशिश करता रहा है। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तानी एम्बेसडर मलीहा लोधी ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक फर्जी तस्वीर को कश्मीर की बताकर दुनिया को गुमराह किया था। तब वह संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्पीच का जवाब दे रही थीं। इस दौरान मलीहा ने गाजा वॉर में जख्मी हुई एक लड़की (राविया अबु जमा) की तस्वीर यूएन असेंबली में दिखाई थी। दरअसल, पाकिस्तान इन झूठी तस्वीरों अथवा खबरों के जरिए जम्मू-कश्मीर में लोगों पर भारत के अत्याचार का दावा करने की कोशिश कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News