रूस में चैक पोस्ट पर हमला, पुलिस कर्मी समेत 3 की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 11:39 AM (IST)

मॉस्को: रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में रविवार को यातायात चैक पोस्ट पर हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

समाचार एजैंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि 2 हमलावरों ने मॉस्को के समयानुसार शाम लगभग 5.30 बजे यातायात जांच चौकी पर हमला किया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में वे मारे गए। मुठभेड़ में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News