देश के 7 शहरों में बिना बिके मकानों की संख्या घटकर हुई 6.85 लाख

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2017 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के सात प्रमुख शहरों में अनबिके मकानों की संख्या सितंबर तिमाही के आखिर में 6.85 लाख इकाई रही जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में नौ प्रतिशत कम है।  एनारॉक प्रोपर्टी की एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।       इसके अनुसार आलोच्य तिमाही में सबसे अधिक अनबिकी मकान इकाइयां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में दो लाख रही। हालांकि पिछले साल समान अवधि की तुलना में यह संख्या 12,000 कम है।

एनारॉक प्रोपर्टी कसंलटेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘देश के सभी प्रमुख शहरों की बात की जाए तो सबसे अधिक अनबिके कमकान एन.सी.आर. में हैं। क्षेत्र के विभिन्न शहरों में लगभग दो लाख मकान अनबिके हैं। उन्होंने कहा कि अनबिकी इकाइयों में सबसे बड़ा हिस्सा ग्रेटर नोएडा का रहा जबकि उसके बाद गुडग़ांव आता है।   इस लिहाल से अन्य प्रमुख शहरों में मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में 1.18 लाख इकाइयां, बेंगलुरू में 1.04 लाख, पुणे में 1.05 लाख, चेन्नई में 28000 व हैदराबाद में 27000 मकान अनबिके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News