निकाय चुनाव: शिवराज को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस को मिली बीजेपी के बराबर 9 सीटें

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश में निकाय चुनावों ने भारतीय जनता पार्टी और सीएम शिवराज के माथे पर बल ला दिया है। प्रदेश की 19 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर आकर टिक गया है। इसमें 9 सीटों पर भाजपा और 9 सीटों पर ही कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है।

शिवराज सरकार के कार्यकाल में अमूमन हरेक चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा को इस बार कांग्रेस ने केवल कड़ी चुनौती ही नहीं दी, बल्कि कई जगहों पर उसके अभेद किले को ढहा दिया है। 

इस नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव और उपचुनाव में भाजपा पुराने चुनावों जैसी सफलता दोहराने में नाकाम रही है। कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ के अलावा धार और बड़वानी में भी कांग्रेस को खासी सफलता मिली है।

वहीं, बीजेपी के कब्जे वाली धार, मनावर, सरदारपुर, धरमपुरी, खेतिया औऱ अंजड़ निकाय को कांग्रेस ने छीन लिया है। हालांकि भाजपा ने भी कांग्रेस के कब्जे वाली कुक्षी, डही, पीथमपुर, राजपुर और ओंकारेश्वर सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News