ब्रिटेन शाही घराने के लिए खास होगा ये क्रिसमस

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 12:53 PM (IST)

लंदनः इस बार पारंपरिक त्यौहार क्रिसमस ब्रिटेन के शाही घराने के लिए खास होने वालाहै, क्योंकि प्रिंस हैरी की मंगेतर मेगन मार्केल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ इस बार क्रिसमस में शामिल होंगी।यह पहली बार है जब किसी मंगेतर को शाही परिवार के साथ क्रिसमस मनाने की अनुमति दी गई है। बता दें कि अमरीकी अभिनेत्री मेगन और प्रिंस हैरी मई 2018 में शादी करने वाले हैं। मेगन इस पारंपरिक त्यौहार में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगी।
PunjabKesari
पूरे आयोजन में ब्लैक टाई डिनर, फुल इंग्लिश ब्रेकफास्ट और पेजेंट शूट भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि प्रिंस हैरी ने क्वीन से मेगन को इसमें शामिल होने देने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद अभिनेत्री पूरे आयोजन में शामिल होंगी। प्रिंस हैरी ने इस सप्ताह के शुरूआत में शादी की अपनी योजना का खुलासा किया था। हालाकि विवाह की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पूरा आयोजन सेंट जॉर्ज चैपल में अगले साल मई में किया जाएगा।
PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाह से पूर्व क्रिसमस में शामिल होने की अनुमति यह दर्शाती है कि शाही परिवार ने मेगन को परिवार के सदस्य के तौर पर स्वीकार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रिंस विलियम्स से सगाई के बाद केट मिडिलटन को शाही परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने का न्योता नहीं मिला था। उन्होंने अपने माता पिता के साथ बर्कशायर में क्रिसमस मनाया था। 

 

 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News