लातेहार: नक्सली विस्फोट में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 06:55 PM (IST)

लातेहर: झारखंड में नक्सली हमले में चार जवान घायल हो गए हैं। झारखंड के लातेहर जिले के गारू थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने लैंडमाइंड से विस्फोट किया। इस विस्फोट में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि ये जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है।

जिस इलाके में विस्फोट हुआ वह बूढ़ा पहाड़ से सटा हुआ है। बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का सुरक्षित इलाका माना जाता है। माओवादियों का टॉप कमांडर अरविंद के इसी इलाके में छिपे होने की खबर है। इस पूरे इलाके में नक्सलियों ने लैंडमाइंस बिछा रखे हैं। पुलिस ने अरविंद को पकड़वाने पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में साझा रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News