कमजोर जेवराती मांग से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग लुढ़कने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपये फिसलकर 30,365 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 210 रुपए लुढ़ककर 39,640 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर तीन डॉलर चढ़कर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,314.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु मजबूत हुई है। इससे पहले सुबह एशिया बाजारों में कारोबार के दौरान डॉलर मजबूत था जिससे सोने में गिरावट देखी गयी थी। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 17.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News