विदेशी मुद्रा भंडार 413.83 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 05:43 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें सप्ताह वृद्धि दर्ज हुई है और 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 2.70 अरब डॉलर बढ़कर यह 413.83 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.76 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 411.12 अरब डॉलर पर रहा था।  

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 389.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया।  स्वर्ण भंडार 20.42 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 93 लाख डॉलर बढ़कर 2.05 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 62 लाख डॉलर बढ़कर 1.52 अरब डॉलर पर पहुँच गया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News