14 साल की बेटी के दोस्त से प्रैग्नैंट हो गई मां

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 02:58 PM (IST)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला द्वारा 14 साल के लड़के का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने 14 साल की अपनी बेटी के दोस्त के साथ संबंध बनाए और फिर  प्रैग्नैंट हो गई। महिला ने 2014 में पहली बार लड़के से संबंध बनाया था।

 पुलिस को जब घटना के बारे में पता चला तो महिला से पूछताछ की। लेकिन महिला ने कहा कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके पति का है। पुलिस ने महिला के बच्चे का डीएनए टैस्ट कराया तो महिला के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ। इसके बाद महिला को 14 साल के लड़के के यौन शोषण का दोषी पाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला जब पहली बार अपनी बेटी के दोस्त के संपर्क में आई तो वह 33 साल की थी। इस दौरान उसका पति के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक होने वाला था। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि महिला ने लड़के को अपने घर में बुलाकर शराब पिलाई और नशे की गोलियां दी।

इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। महिला इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि उसने लड़के साथ  3 बार संबंध बनाए। अदालत ने पाया कि महिला लड़के को अपनी अश्लील तस्वीरें भी भेजती थी जो कि किसी किशोर के साथ ज्यादती के अंतर्गत आता है। अदालत ने  आरोपी महिला को चार साल की सजा सुनाई जिसमें दो साल की जेल काटने के बाद ही उसे जमानत मिल सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News