मौत के 20 साल बाद लगेगी डायना की प्रतिमा

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 01:56 PM (IST)

लंदनः ब्रिटिश सिक्कों में दिखने वाली महारानी एलिजाबेथ की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार इयान रैंक-ब्रॉडली को प्रिसेंस डायना की प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी दिवंगत प्रिसेंस के बेटों-विलियम और हैरी ने दी है। यह प्रतिमा डायना की मौत के 20 साल बाद स्थापित होगी। डायना की याद में लंदन के हाइड पार्क में सन 2004 में 210 मीटर ऊंचा फौव्वारा लगाया गया था।

प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी  के अनुसार इयान मंजे हुए मूर्तिकार हैं और  निश्चित ही वह उनकी मां की शानदार और यादगार प्रतिमा बनाएंगे। यह प्रतिमा दोनों राजकुमारों के लंदन स्थित आवास केनसिंग्टन पैलेस के बाहर लगाई जाएगी। अगस्त, 1997 में प्रिंसेस डायना की मौत पेरिस में एक कार दुर्घटना में हुई थी। मौत के समय उनके साथ कार में डोडी अल-फयाद भी थे, जिन्हें डायना का प्रेमी कहा जाता था। डायना की मौत के समय विलियम की उम्र 15 साल थी जबकि हैरी 12 साल के थे।

दोनों ब्रिटिश राजकुमारों ने कहा है कि मौत के 20 साल बाद भी उन्हें अपनी मां की दयालुता और समाजसेवा की बातें लोगों से पता चलती हैं। जाहिर है कि उन्होंने कुछ ऐसा किया होगा जो लोग मौत के 20 साल बाद भी उन्हें याद रखे हुए हैं। हमारे लिए यह दिल को छूने वाला है। केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार प्रतिमा के सन 2019 में स्थापित होने की उम्मीद है।

1980 के दशक में प्रिसेंस डायना द्वारा इस्तेमाल किया गया रत्नजडि़त बैग अमरीका में 15,186 डॉलर (9.80 लाख रुपए) में नीलाम हो गया। यह बैग लंदन के केनसिंग्टन पैलेस की महिला कर्मी शीला टिली के पास था और उन्होंने इसे नीलामी के लिए सार्वजनिक किया था। शीला प्रिंस चा‌र्ल्स और प्रिंसेस डायना की सेवा में थीं। इसी दौरान उन्हें यह बैग उपहार स्वरूप 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News