100 कम्पनियों ने 5 सालों में बनाई 38.9 लाख करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 12:26 PM (IST)

मुम्बई: देश की शीर्ष 100 कम्पनियों ने बाजार मूल्यांकन के आधार पर पिछले 5 सालों में 38.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति निर्मित की है। इन सभी में टाटा कंसल्टैंसी सॢवसेस (टी.सी.एस.) लगातार 5वें साल भी संपत्ति निर्माण में सबसे ऊपर रही है। प्रमुख ब्रोकरेज कम्पनी मोतीलाल ओसवाल की 22वीं वार्षिक संपत्ति निर्माण अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति बनाने के मामले में टी.सी.एस. शीर्ष पर रही है। 

वर्ष 2012 से 2017 के बीच कम्पनी ने करीब 2.50 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर एच.डी.एफ.सी. बैंक रहा जिसने समीक्षावधि में 2.31 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया। इस सूची में तीसरे क्रम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही है जिसने 1.89 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News