शुक्र ने बदल दी अपनी नीच चाल राशिनुसार जानें आपका क्या होगा हाल

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2015 - 03:29 PM (IST)

शुक्र ग्रह का संबंध सांसारिक सुखों से है। शुक्र को स्त्रियों का प्रतिनिधि माना गया है। शुक्र को रास, रंग, भोग, ऐश्वर्य, आकर्षण तथा लगाव का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र दैत्यों के गुरु हैं और कार्य सिद्धि हेतु साम दाम दण्ड भेद के प्रयोग से भी नहीं चूकते। सौन्दर्य में शुक्र की सहायता के बिना सफलता असंभव है। जन्मकुंडली में शुक्र के उच्च प्रभाव से व्यक्ति आकर्षक, सौन्दर्य, घुंघराले बालों वाला, स्वच्छताप्रिय, रंग-बिरंगे वस्त्र धारण करने का शौकीन होता है। हर व्यक्ति की भौतिक समृद्धि एवं सुख जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति एवं शक्ति पर निर्भर करता है। अगर जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति सशक्त हो तो जातक को सब प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके विपरीत यदि शुक्र निर्बल हो तो भौतिक अभावों का सामना करना पड़ता है। शुक्र को जीवन में आनंद का प्रतीक माना गया है। शास्त्रनुसार आनंद की अनुभूति प्रेम व सौंदर्य से होती है तथा इसी आनंद से शुक्रदेव प्रजनन द्वारा संसार के चक्र का परिसंचलन करते हैं। 
 
सुंदरता का प्रतीक शुक्र सोमवार दिनांक 30.11.15 को प्रातः 07 बजकर 56 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तित कर चुका है। इससे पूर्व शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में गोचर कर रहा था। शुक्र कन्या राशि में मंगलवार दिनांक 03.11.15 को प्रातः 07 बजकर 41 से गोचर कर रहा था। आज प्रातः 07 बजकर 56 मिनट पर शुक्र अपनी नीच राशि को त्यागकर अपनी मूल त्रिकोण और स्वराशि ‘तुला‘ में प्रवेश कर गया है। शुक्रदेव शुक्रवार दिनांक 25.12.15 को शाम 03 बजकर 23 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे अर्थात लगभग 26 दिन यही रहेंगे तथा मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों का भोग करेंगे। शुक्र के तुला राशि में गोचर से अतिशुभ मालव्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषशास्त्र में मालव्य योग को पंच महापुरुष योग की संज्ञा दी गयी है। शुक्र के तुला राशि में गोचर से संसार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व सौंदर्य बढ़ेगा। प्रेम और सामाजिकता प्रबल होगी। दांपत्य में ऊर्जा का संचार होगा तथा प्रकृति से करीबी बढ़ेगी। आइए जानते हैं इसका द्वादश राशि पर क्या प्रभाव होगा।
 
मेष: महंगी वस्तुओं पर खर्च होगा। निजी जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। दैनिक क्रिया-कलाप प्रभावित होंगे। लंबी यात्राएं आनंददायक रहेंगी। बड़े धन लाभ के योग हैं।
 
वृष: प्रेम संबंधों में शिथिलता आएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आत्मबल की कमी आएगी। निजी जीवन में परेशानियां आएंगी। आय के नए स्तोत्र से धन प्राप्त होगा।
 
मिथुन: मानसिक प्रसन्नता महसूस होगी। मनोरंजन में मन लगेगा। कलात्मकता उभर कर सामने आएगी। घूमने-फिरने में काफी समय नष्ट होगा। प्रेम संबधों में सतर्क रहें।
 
कर्क: प्रौफ़ेशन में दक्षता बढ़ेगी। घरेलू साज-सज्जा में मन केन्द्रित होगा। नए वाहन के योग हैं। प्रेम संबंधों हेतु समय अच्छा है। परिजनो संग मौज-मस्ती का आयोजन होगा।
 
सिंह: संवाद शैली मैं कलात्मकता आएगी। महंगे गैजेट्स व नए गेटअप से छवि सुधरेगी। ओवर कॉन्फ़िडेंस व ज्यादा बोलने से बचें। इनवेस्टमेंट में सावधान रहें हानि के योग हैं।
 
कन्या: आपकी ख्याति बढ़ेगी। परिजनो से अच्छा तालेमल बना रहेगा। धन लाभ होगा। पुराने मित्रों से मिलने का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी क्षेत्र से लाभ होगा।
 
तुला: प्रयास से कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों को नियंत्रण में रखें। मन में ऊर्जा का संचार होगा। संगीत में रुचि बढ़ेगी। निजी जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
 
वृश्चिक: मित्र से आर्थिक हानि होने के योग हैं। अत्यधिक कामेच्छा जागृत होगी। गुप्त प्रेम संबंध बनने की आशंका है। सामाजिक छवि को ठेस लगेगी। स्वास्थ्य में परेशानी होगी।
 
धनु: प्रयास सफलता देंगे। परिचित सहयोग करेंगे। मित्रों से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी। व्यर्थ की चीजों पर खर्च करने से बचें। कामकाज में बड़े लाभ के योग हैं।
 
मकर: मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेशों से लाभ मिलेगा। बड़ा आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। डेकोरेशन पर धन खर्च होगा।
 
कुंभ: कार्यों में बाधा से मानसिक निराशा छाएगी। नए काम शुरू होंगे। भाग्य वृद्धि होगी। दूर की बिज़नेस ट्रैवल के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी व्यवसाय में धन लाभ होगा।
 
मीन: आत्मबल में कमी आएगी। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। निजी जीवन में परेशानीयां आएंगी। ससुराल से उपहार मिलेंगे। चलते कार्यों में विघ्न आएंगे। भाग्य साथ नहीं देगा।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News