कैबिनेट की बैठक में 28 फैसलों पर लगी मुहर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 07:07 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। पलामू के नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के अन्तर्गत बने नए कॉलेज में प्रिंसिपल, सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक और शिक्षकोत्तर कर्मचारियों के पदों की नियुक्ति पर स्वीकृति जताई गई। 

कैबिनेट में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले 
झारखण्ड ऊर्जा नीति-2012 को सितम्बर 2017 से 3 माह तक विस्तार करने की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड धर्म स्वतंत्र नियमावली 2017 को मंजूरी दी गई। झारखण्ड नगर पालिका सेवा संशोधन नियमावली 2017 के गठन की मंजूरी दी गई।

इसके अतिरिक्त झारखण्ड राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए झारखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2017 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। इसके साथ-साथ विवाह के अनिवार्य अधिनियम के प्रारूप को मंजूरी दी गई। 

कैबिनेट के फैसलों में राज्य में नए पुलिस थाना के गठन के लिए आवश्यक पदों के सृजन की मंजूरी दी गई। कोर्ट में फीस का भुगतान स्टांप के अलावा ई-पेमेंट के माध्यम से किए जाने की भी मंजूरी दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News