अमरनाथ यात्रा : जम्मू बेस कैम्प प्रबंधों को लेकर जोर-शोर से जुटा प्रशासन

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 07:26 PM (IST)

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरे जोरो-शोरों पर हैं। जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए प्रशासन दिन-रात एक कर रहा है। जम्मू बेस कैम्प में यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए तारबंदी का काम भी शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस वर्ष 29 जून से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा का प्रथम आधार शिविर जम्मू के भगवती नगर में बनाया गया है। पिछले कई वर्षों से यात्री निवास को स्थायी बेस कैम्प के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है जो आगे की यात्रा का पहला पड़ाव भी है।

 

PunjabKesari
देश भर से आने वाले यात्रियों को करंट पंजीकरण कराने के बाद यात्री निवास में प्रवेश मिलता है और यहां से अगले दिन यात्रियों को काफिले के साथ श्रीनगर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यटन विभाग जम्मू, चिकित्सा विभाग, सड़क परिवहन निगम और सी.आर.पी.एफ. अपने संयुक्त प्रयास से यात्रा को सफल बनाने में जुट गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News