अमरनाथ यात्रा: 155 यात्रियों का सबसे छोटा जत्था बालटाल के लिए रवाना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 12:08 PM (IST)

श्रीनगर : मंगलवार को 155 यात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ। यात्रियों की संख्या में आई गिरावट के चलते अब जम्मू में यात्रियों की गूंज काफी धीमी पड़ गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या अब 200 से भी नीचे आ गई है। 

 

हालांकि अभी यात्रा को कुछ ही दिन शेष बचे हैं, इसके बावजूद भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग पवित्र गुफा की धार्मिक महत्ता के चलते यात्रा पर पहुंच रहे हैं। अब तो जम्मू में पंजीकरण केंद्रों में पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी आ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News