अमरनाथ यात्रा: महज 261 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 12:00 PM (IST)

पहलगाम : अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। अब कम शिव भक्त यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं। जम्मू के पंजीकरण केंद्रों में वीरवार को 261 श्रद्धालुओं का करंट रजिस्ट्रेशन किया गया। ए.डी.सी. जम्मू अनुराधा गुप्ता के अनुसार वैष्णवी धाम में आज पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले 87 यात्रियों का पंजीकरण किया गया, जबकि बालटाल मार्ग के लिए 67 यात्रियों का पंजीकरण हुआ। 

 

 

इसी तरह सरस्वती धाम में पहलगाम के लिए 63 और बालटाल मार्ग हेतु 44 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया। दोनों पंजीकरण केंद्रों में पहलगाम के लिए कुल 150 यात्रियों का पंजीकरण किया गया, जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले 111 शिवभक्तों का पंजीकरण हुआ।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News