अमरनाथ यात्रा: भगवती नगर में श्रद्धालुओं की भूख मिटा रहे अटूट लंगर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2017 - 12:15 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों में खासा जोश और उत्साह दिख रहा है। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालु अटूट विश्वास के साथ यात्रा कर रहे हैं। वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा लगाए गए लंगर भी लगातार जारी हैं। विभिन्न संस्थाएं आज भी निरंतर अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा में लगी हुई हैं। 

 


कई अन्य राज्यों के अलावा स्थानीय संगठनों ने भी भगवती नगर में लंगर लगाए हुए हैं जहां यात्री अपनी भूख मिटा कर आगे की यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि यहां उन्हें सभी प्रकार की डिशिज लंगर में मिल रही है इसके अलावा उनके रहने का बंदोबस्त भी किया गया है जिससे दूर से आए यात्रियों को काफी आराम मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News