उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 05:28 PM (IST)

श्रीनगर : उप-मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आज पूर्व राज्यपाल गिरीश चंद्र सक्सेना और पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। पूर्व राज्यपाल गिरीश चंद्र सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण समय पर पदभार संभाला, जब राज्य को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अराजक परिस्थितियों से राज्य को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 


उन्होंने कहा कि रा्ज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक है। उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व स्पीकर अली मोहम्मद नाइक, पूर्व मंत्री रंगील सिंह, पूर्व सांसद निजाम-उद-दीन, पूर्व विधायक ऋषि कुमार कौशल और शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News