अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शनों को 673 यात्रियों का नया जत्था रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2017 - 11:45 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू से 673 यात्रियों का नया जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना किया गया है। यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 23 छोटे-बड़े वाहनों में भेजा गया है। यात्री निवास जम्मू से रवाना होने से पूर्व यात्रियों ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव के नारे लगाए। अमरनाथ यात्रियों में किसी प्रकार का भय नहीं देखा गया। 

 

यात्रा पर निकलने से पूर्व उत्साहित श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ दर्शन का महत्व पुराणों में भी मिलता है। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन हिन्दुओं के लिए काफी महत्व रखते हैं। भगवान शिव पर आस्था रखने वाले प्रत्येक हिन्दू को अमरनाथ यात्रा करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News