अमरनाथ यात्रा: बम-बम भोले के जयकारों के साथ 1877 शिव भक्तों का नया जत्था रवाना

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 10:55 AM (IST)

पहलगाम: जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, बम-बम भोले के जयकारों के साथ 1877 शिवभक्तों का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से रवाना हुए यात्रियों के इस जत्थे में 1360 पुरुष और 492 महिला श्रद्धालु शामिल थे, जबकि 25 साधु भी काफिले में शामिल हुए। श्रद्धालुओं को 70 छोटे-बड़े वाहनों में रवाना किया गया। सुरक्षा के लिए सी.आर.पी.एफ. का एस्कॉर्ट जत्थे के साथ रवाना हुआ। 

 


इस वर्ष 19 जुलाई तक 2,22,619 शिवभक्त पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष 19 जुलाई तक यह आंकड़ा 1.82 लाख था। वर्ष 2016 में 2 जुलाई से 18 अगस्त तक पूरी यात्रा अवधि के दौरान कुल 2,20,490 अमरनाथ यात्रियों ने पवित्र हिमशिवलिंग के दर्शन किए थे। 

 

यात्रियों में जोश और उत्साह बरकरार :
अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालु अटूट विश्वास के साथ यात्रा कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि राह में अड़चनों के बावजूद वे सिर्फ और सिर्फ बाबा बर्फानी के आगे नतमस्तक होना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News