अमरनाथ यात्रा: 1180 यात्रियों का नया जत्था हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए रवाना

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 10:50 AM (IST)

पहलगाम: भगवती नगर आधार शिविर जम्मू से 1180 यात्रियों का नया जत्था पौह फटने से पहले ही कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। इनमें 787 पुरुष, 243 महिलाएं और 150 साधु शामिल थे, जिन्हें छोटे व बड़े 43 वाहनों में रवाना किया गया। दोनों पंजीकरण केंद्रों में कुल 823 यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। वैष्णवी धाम में पहलगाम के लिए 301 और बालटाल हेतु 285 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि सरस्वती धाम में पहलगाम के लिए 143 और बालटाल हेतु 94 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है।

 


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा के 24वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिसके पीछे 2 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला और दूसरा कारण बाबा बर्फानी का अंतर्ध्यान होना है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी पर गहरी आस्था होने से देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News