अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 1141 यात्रियों का नया जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 11:52 AM (IST)

पहलगाम: अमरनाथ यात्रा के 25वें दिन रविवार को 1141 श्रद्धालुओं के ताजा जत्थे को भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 46 वाहनों में रवाना किया गया। यात्रियों के जत्थों के साथ सी.आर.पी.एफ. का एस्कार्ट भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रवाना हुआ। भले ही अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है परंतु अभी भी सैंकड़ों यात्रियों का आना जारी है। अब अमरनाथ यात्रा की संख्या एक हजार से भी कम रह गई है। 

 


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा के 25वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिसके पीछे 2 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला और दूसरा कारण बाबा बर्फानी का अंतर्ध्यान होना है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी पर गहरी आस्था होने से देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News