अमरनाथ यात्रा: अब तक 2,36,515 यात्रियों ने किए हिम शिवलिंग के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 10:33 AM (IST)

पहलगाम: अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजीकरण हेतु बनाए गए 2 केंद्रों में पंजीकरण प्रक्रिया कुछ धीमी अवश्य हुई है, लेकिन इसके बावजूद हिम शिवलिंग के दर्शनों के अभिलाषियों के उत्साह और जिज्ञासा में कोई कमी नहीं आई है। अब यात्री सीधे पंजीकरण केंद्रों में जाते हैं और अपने स्वास्थ्य की जांच एवं पंजीकरण करवाते हैं। अब तक हिमशिवलिंग के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 236515 के आंकड़े को छू चुकी है। यात्रा के 24वें दिन 4518 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

 

 

यात्रियों में जोश और उत्साह बरकरार 
अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों में खासा जोश और उत्साह दिख रहा है। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालु अटूट विश्वास के साथ यात्रा कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि राह में अड़चनों के बावजूद वे सिर्फ और सिर्फ बाबा बर्फानी के आगे नतमस्तक होना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News