भूमि विवाद पर दंगली के दौरान मारे गए 2 लोग, 4 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 11:23 AM (IST)

जम्मू कश्मीर : भूमि विवाद पर हो रही झड़प के दौरान लाइसेंस प्राप्त 12-बोर राइफल से एक व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे 2 व्यक्तियों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फिलहाल 20 अन्य लोगों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

घर आने पर चलाई गई अंधाधुंध गोलियां
गवाहों के हवाले से कहा गया कि आरोपी मुश्ताक शेख ने जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पुरुषों के एक समूह को घर आने पर अंधाधुंध गोली चलाई। इस घटना में सिलिकूट, उरी के जावेद अहमद की मौके पर मौत हो गई, जबकि त्रिकन्जन के जहांगीर अहमद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल लोगों की पहचान फैसल अहमद, मोहम्मद अफजल, इलियास अहमद और गुलाम हसन चाल्कू के रूप में की गई है। सभी का इलाज बारामूला अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News