अमरनाथ यात्रा : नए जत्थे के लिए 1332 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 11:22 AM (IST)

पहलगाम : यात्रा के 21 दिन बीत जाने के बाद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों के पंजीकरण के लिए अब सिर्फ 2 ही केंद्र हैं, जहां पर करंट रजिस्ट्रेशन हो रही है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को सरस्वती और वैष्णवी धाम में कुल 1332 यात्रियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें वैष्णवी धाम में पहलगाम रूट से यात्रा करने के लिए 472 और बालटाल से 287 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ है। 

 


वहीं, सरस्वती धाम में कुल 573 श्रद्धालु पंजीकृत किए गए, जिनमें पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए 318 और बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए 255 श्रद्धालु शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा के 21वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिसके पीछे 2 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला और दूसरा कारण बाबा बर्फानी का अंतर्ध्यान होना है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी पर गहरी आस्था होने से देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News