‘जिसके पास है संतोष धन, वही है संसार में सुखी’: सुधांशु महाराज

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 12:04 PM (IST)

जालंधर, (वीना): ‘मनुष्य मन के श्रेष्ठ विचार तथा आशावादी सोच से ही जीवन में संतुष्ट हो सकता है, जिसके पास संतोष रूपी धन और आत्म संतुष्टि है वास्तव में वही मनुष्य सुखी है, इसलिए जीवन से निराशा को दूर भगाएं।’ यह संदेश आज विश्व जागृति मिशन की सत्संग समिति की ओर से साईंदास स्कूल की ग्राऊंड में करवाए गए 4 दिवसीय विराट भक्ति सत्संग के समापन समारोह में सुधांशु महाराज ने भारी संख्या में उपस्थित भक्तों को दिया। 


उन्होंने सुखी जीवन के मुख्य सूत्र बताते हुए कहा कि दूसरों से किसी कार्य के न होने तथा कुछ न मिलने पर कभी शिकायत न करो बल्कि जो कुछ प्रभु कृपा से मिला है उसके लिए सदा ईश्वर का आभार व्यक्त करो। गुरु महाराज ने कहा कि परमात्मा कभी किसी को दुख नहीं देता। दुख और सुख तो हमारे अपने कर्मों के कारण ही हमें मिलते हैं, इसलिए सदा नेक कर्म करने चाहिएं। उन्होंने गायत्री और महामृत्यंजय मंत्र का महत्व बताते हुए इन दोनों मंत्रों का जाप करने की प्रेरणा दी तथा दिखावे की जगह अन्तर्मुखी बनने का सुझाव दिया। 


अंत में जालंधर के प्रधान सुरिन्द्र कुमार चावला, सचिव सुभाष, अशोक शर्मा, कमल शर्मा, आर.के. तुली व अन्य मिशन सदस्यों ने सुधांशु महाराज को सिरोपा देकर उनका आभार व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News