जिम्बाब्वे की सत्तारूढ़ पार्टी ने राष्ट्रपति मुगाबे को पद से हटाया

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 06:40 PM (IST)

जोहानसबर्ग: जिम्बाब्बे की सत्तारूढ़ पार्टी जेडएएनयू-पीएफ ने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे (93) को पार्टी नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह मननगागवा जेडएएनयू-पीएफ पार्टी के प्रमुख बनाए गए हैं।

मुगाबे ने अपनी 52 वर्षीय पत्नी ग्रेस के प्रतिद्वंद्वी रहे उपराष्ट्रपति एमरसन म्नांगागवा को बर्खास्त कर दिया था जिसके जवाब में सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया था और मुगाबे को नजरबंद कर दिया था। मुगाबे की पत्नी ने देश की बागडोर संभालने की इच्छा जताई थी।

मुगाबे की पत्नी ग्रेस को पहले से ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। मुगाबे की इस सप्ताह सत्ता पर पकड़ तब खत्म हुई जब सेना ने प्रशासन पर अपना नियंत्रण कर लिया। यह उथल पुथल उस विवाद को लेकर शुरू हुई कि दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले 93 वर्षीय राष्ट्रपति का उत्तराधिकारी कौन होगा।

इससे पहले मत्सवांग्वा ने बैठक की अगुवाई करते हुए कहा था कि मुगाबे को तत्काल इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह सम्मानजनक विदाई के लिए सौदेबाजी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News