ये हैं 10 सबसे युवा नेता जो संभाल रहे दुनिया की कमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 11:44 AM (IST)

सिडनीः 26 अक्तूबर को जैसिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड की 40वीं प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली। जैसिंडा सबसे कम उम्र में देश की कमान संभालने वाली प्रधानमंत्री बन गईं हैं। न्यूज़ीलैंड की जनता से उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने, गरीबी के उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार का वादा किया था है।पद संभालने के बाद जैसिंडा का नाम दुनिया  के उन 12 राजनेताओ में शामिल हो गया हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है। इस लिस्ट में फ्रांस, आयरलैंड, एस्टोनिया और सैन मैरिनो जैसे मुल्कों के राज्य और सरकारों के प्रमुख शामिल हैं। 

 जैसिंडा अर्डर्नPunjabKesari
ऑस्ट्रिया के 31 साल के नेता सेबेस्टियन कुर्ज दुनिया के सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष हैं।  ऑस्ट्रिया में कंज़र्वेटिव पीपुल्स पार्टी ने देश के आम चुनाव में 30.2% वोट के साथ जीत दर्ज की थी।  इसके बाद देश की कमान सेबेस्टियन कुर्ज के हाथों में आई।  इससे पहले कुर्ज सबसे युवा विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। वो 27 साल की उम्र में इस पद पर काबिज हुए थे।

 सेबेस्टियन कुर्जPunjabKesari
कम उम्र में राज्य संभालने वाले राष्ट्र प्रमुखों की बात करें तो उनमें उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन भी शामिल है. हाल में उ. कोरिया और अमरीका दोनों के बीच जमकर ज़ुबानी जंग चालू है। किम जोंग की सनक के कारण पूरी दुनिया के ऊपर युद्ध का ख़तरा मंडरा रहा है।

किम जोंग उन PunjabKesariये हैं दुनिया के 10 सबसे युवा नेता
1. सेबेस्टियन कुर्ज (ऑस्ट्रिया)- 31 साल
2. एनरिको कार्ट्टोनी (सैन मैरीनो)- 32 साल
3. किम जोंग-उन (उत्तर कोरिया)- 33 साल
4. जैसिंडा अर्डर्न (न्यूज़ीलैंड)- 37 साल
5. जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (भूटान)- 37 साल
6. लियो वराडकर (आयरलैंड)- 38 साल
6. सालेह अली अल-समद (यमन)- 38 साल
7. जूरी रैटस (एस्टोनिया)- 39 साल
8. मेटियो फियूरिनी (सैन मैरिनो)*- 39 साल
9. वोलोडिमिर ग्रोज़मैन (यूक्रेन)- 39 साल
10. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)- 39 साल

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुकPunjabKesari

लियो वराडकर

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News