इस रहस्मय जीव के बारे में जानकर आप होंगे हैरान,PHOTOS वायरल

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2016 - 03:32 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाः ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के पास  मार्क वाटकिन्स ने पानी में एक बेहद रहस्यमय जीव देखा। मार्क पेशे से फिशरमैन हैं। वह अपने पिता के साथ मछली मार रहे थे। पहली नजर में उन्हें लगा कि ये कोई हॉट एयर बैलून है या फिर कोई नाव है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि शार्क इसे खा रहा है। 

इस दौरान फिशरमैन काफी कंफ्यूज हो गया । वह समझने के लिए जीव के पास बढ़ने लगा।  नजदीक जाने पर शख्स को मालूम चला कि ये एक प्रकार है व्हेल है। उसका शरीर फूल गया है। फिशरमैर ने कहा कि गैस की वजह से व्हेल का पेट फूल गया था । इसलिए वह रहस्यमय जीव जैसी दिखने लगा था। वह मर चुका था । फिशरमैन ने बताया कि इससे पहले उन्होंने व्हेल को इस हालत में कभी नहीं देखा था।

 कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला अरब की खाड़ी में सामने आया था। जहां पर जहाज में सवार मछुआरों को अचानक एक विशाल जीव दिखाई दिया, जो मरा हुआ था। इससे काफी बदबू आ रही थी। मछुआरों ने उसे करीब से देखकर पहचानने की कोशिश भी की, लेकिन इस रहस्यमय जीव को पहचान नहीं सके। हालांकि, जहाज पर सवार कुछ लोग इसे दुर्लभ व्हेल करार दे रहे थे, तो कुछ लोग इसे एलियंस बता रहे थे। वहीं, कुछ लोगों के मुताबिक ये किसी मरे हुए जीव की बॉडी थी, जो पानी की वजह से विचित्र दिखाई दे रही थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News