विदेश से छुट्टियां मना कर लौटी महिला के घर पहुंच उड़े होश!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 11:17 AM (IST)

इंटरनैशनल डैस्कः  ब्रिटेन की एक 45 वर्षीय महिला लंबी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश टूर पर निकली, लेकिन जब उसने घर वापस आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। तान्या लवेर्टे के लिवरपूल स्थित आलीशान घर को कुछ लोगों ने मिलकर एक गांजे की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था।
PunjabKesari
तान्या ने सितंबर 2017 को ये घर एक कोरियन परिवार को दिया था। इसके बाद वे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरा एशिया घूमने निकली थीं, लेकिन एक दिन पड़ोस में रह रही ब्वॉयफ्रेंड की मां ने उसे बताया कि घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप नजर आ रहा है।
PunjabKesari
कुछ अजीब होने की आशंका के चलते तान्या अपना टूर बीच में ही छोड़कर घर पहुंचीं। टूर से लौटते ही जब तान्या ने किराए पर दिए अपने घर के अंदर देखा, तो उनकी चीखें निकल गईं। कुछ अपराधियों ने उनके इस घर को गांजा पैदा करने की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था। हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे।
PunjabKesari
इतना ही नहीं, पूरे घर में होल करके बड़े-बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इन पाइपों से बाहर की ताजी हवा अंदर लाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक यहां इतना गांजा ऊंगाया जा रहा था, जिससे अपराधी 7 लाख पाउंड (करीब 8 करोड़ रु) सालाना कमा सकते थे।
PunjabKesari
तान्या ने आरोप लगाया है कि लिवरपूल पुलिस ने ऐसी स्थिति में भी उनकी कोई खास मदद नहीं की। पुलिस बस वहां से गांजा लेकर चलती बनी। जबकि उनका घर रहने लायक भी नहीं बचा था।तान्या ने बताया कि उन्होंने जिस परिवार को ये घर दिया, वो गायब है।

उसे कुछ महीनों से घर का किराया भी आना बंद हो गया था। वहीं घर का ऐसा हाल कर दिया गया है कि उसे आगे किराए पर भी नहीं दिया जा सकता। ऐसे में उन्हें बैंक के लगातार नोटिस आ रहे हैं। अब उन्होंने किश्त नहीं चुकाई तो उनका घर भी बैंक नीलाम कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News