ब्वॉयफ्रैंड के लिए 30 सर्जरी कराने का बाद हो रहा अफसोस

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 04:21 PM (IST)

बीजिंगः अपने ब्वॉयफ्रैंड के लिए लड़कियां किस हद तक जा सकती हैं इसकी मिसाल है हांगकांग की एक लड़की जिसने ब्वॉयफ्रैंड को खुश करने के लिए 30 सर्जरियां करा डालीं। हालांकि, अब उसे अपने इस काम पर पछतावा हो रहा है। उसे तकलीफ इस बात की है उसने ये सबकुछ गलत वजहों के लिए किया। सर्जरी के चलते उसका ओरिजनल लुक भी पूरी तरह चेंज हो गया है।
PunjabKesari
हांगकांग में एक ब्यूटी सैंटर ने स्टूडैंट पैकेज पर डिस्काउंट का ऑफर दिया था और इसके तहत 3 इंजैक्शंस दे रहा था।  22 साल की यू-ट्यूब स्टार बेरी नेग ने फेवरेट सेलिब्रिटी जैसे लुक के लिए पहली बार 17 साल की उम्र में इसी स्टेडेंट पैरेज के तहत सर्जरी कराई। बेरी ने पहली सर्जरी शौकिया तौर पर करवाई। इसके लिए उसने साढ़े छह हजार रुपए तक खर्च कर दिए थे।  पर ओवरएज शख्स से अफेयर के बाद तो उसे सर्जरी की लत सी लग गई। उसने 30 सर्जरी करा डाली और लाखों रुपए तक खर्च दिए।
PunjabKesari

बेरी ने कहा कि उसका एक्स-ब्वॉयफ्रेंड लगातार उसके लुक को लेकर उस पर कमेंट करता था और दूसरी महिलाओं से उसे कम्पेयर करता था। लिहाजा, उसने अपना लुक बेहतर करने के लिए सर्जरी का सहारा लेना शुरू कर दिया। अगले छह महीने के अंदर उसके चेहरे का सबकुछ बदल चुका है।बेरी ने बताया कि उसने फोरहेड (माथे), लिप्स, आईलिड से लेकर नोज तक की सर्जरी करा डाली। ये पूरी तरह से अलग लड़की हो चुकी थी।   उसने बताया कि वो सर्जरी के बाद चेंज हुए लुक से भी खुश नहीं था   उसे कुछ और ही चाहिए था।
PunjabKesari
बेरी ने फाइनली पेरेंट्स से पैसे लेकर ब्रेस्ट इम्प्लांट करने का फैसला किया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ब्रेकअप भी हो गया।   ब्रेकअप के बाद बेरी को इस बात का बहुत अफसोस हुआ उसने अपना असल लुक गलत वजहों के चलते खो दिया। बेरी अब अपने अनुभव यू-ट्यूब पर वीडियोज में भी शेयर करती हैं। साथ ही, दूसरी महिलाओं को ऐसी गलती न दोहराने की सलाह भी देती हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News