बाजार से लाई थी बनी-बनाई मछली, डिब्बा खोलते ही फटी रह गर्इ आंखें
punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 04:34 PM (IST)
लंदनः अगर आप भी बाजार से पैकेज्ड फूड आइटम्स खरीदते है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यू.के. की एक महिला ने स्टोर से बनी बनार्इ मछली का केन खरीदा, जिसमें उसे जिंदा जीव नजर आया।
जानकारी के अनुसार यू.के. की जोए नामक महिला ने ग्रोसरी स्टोर से ट्यूना मछली का कैन खरीदा था, जिसे वह अपने बच्चों को देने के लिए लार्इ थी। जैसे ही जोए ने केन खोला तो उसे 2 काली आंखों वाला जिंदा जीव नजर आया। उसका कहना है कि अगर उसकी नजर नहीं पड़ती तो शायद यह जीव बच्चों के पेट में चला गया होता।
महिला ने तुरंत डिब्बे में मौजूद जीव की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से पूछा कि ये क्या है? जवाब में कर्इ लोगों ने इसे कछुए के बच्चे का सिर तो किसी ने मछली का फीटस बताया। वहीं एक एक्सपर्ट का कहना है कि यह कोर्इ खतरनाक चीज नहीं बल्कि केंकड़े का बच्चा था।