ब्रिटेन में गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड,  33 डिग्री में ही झुलस रहे लोग

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 11:20 AM (IST)

लंदनः  ब्रिटेन में पड़ी गर्मी ने इस साल बीते 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहां पर तापमान रिकॉर्ड 33 डिग्री पर पहुंच गया है। आप सोच रहे होंगे कि 33 डिग्री के तापमान में भला कोई कैसे झुलस सकता है?  लेकिन यह सच है। वहां पर इतने तापमान में ही गर्मी अपने चरम पर कुछ ऐसे पहुंची कि लोगों की स्किन पर भी असर दिखने लगा। 
PunjabKesari
देश के कई इलाकों से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। 33 डिग्री के तापमान का लोगों की त्वचा पर ऐसे असर पड़ा कि उनकी स्किन का कलर सफेद से लाल या गुलाबी में बदल गया। दरअसल उनकी स्किन पर टैनिंग का असर हुआ। स्किन का जो हिस्सा सीधे धूप के संपर्क में आया उस हिस्से का पूरा रंग ही लाल हो गया। वहीं स्किन का जो हिस्सा ढका हुआ था उस पर कोई खास असर नहीं हुआ। अलग-अलग जगहों पर तापमान 33 डिग्री पर पहुंचते ही लोग परेशान हो गए। लोग इतने गरम मौसम का सामना करने के लिए तैयार नहीं थे। 
PunjabKesari
बुधवार को मौसम विभाग ने देशभर में तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी थी। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होने और अगले हफ्ते तक बरसात होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। ब्रिटेन में अमूमन गर्मियों के मौसम में एवरेज तापमान 19 डिग्री तक रहता है और सर्दियों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक। ऐसे में एवरेज तापमान की तुलना में 33 डिग्री लोगों के लिए असहनीय हो गया। लोगों ने अपनी टैन हुई स्किन की तस्वीरें कई सोशल मीडिया साइट्स पर साझा की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News