इस महिला ने लगाई हैट्रिक, 3 बार लॉटरी जीतकर बनी मालामाल

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 12:24 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कई लोगों का सपना होता है कि अगर लॉटरी लग जाए तो सारी समस्याएं पल भर में खत्म हो जाएंगी लेकिन कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। ऐसा ही हुआ वर्जीनिया की ब्रेंडा गेंट्री के साथ जिन्होंने एक नहीं बल्कि 3 बार लॉटरी जीती है। जो एक करिश्मे से कम नहीं है। 

वर्जीनिया लॉटरीज की आफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ब्रेंडा ने चार्लोट्सविल में ‘50 एक्स मनी’ टिकट खरीदा उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह इतनी बड़ी राशि जीतने वाली है। ब्रेंडा ने अनजाने में इसे खरोंच दिया तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि यह कितना बड़ा पुरस्कार था। वह अब तक 5,000 डॉलर, 500 डॉलर और 50,00,000 डॉलर की तीन लॉटरी जीत चुकी हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम तकरीबन 33 करोड़ के बराबर है, जो कौन बनेगा करोड़पति शो मे मिलने वाली अधिकतम इनाम राशि 7 करोड़ से करीब करीब पांच गुना अधिक है। ब्रेंडा के पास इस पैसे को लेने के दो विकल्प थे। या तो इस पैसे को वह एक साथ ले सकती थी या फिर 30 साल तक इंस्टालमेंट के माध्यम से उन्हें यह रकम प्राप्त होती। ब्रेंडा ने टैक्स बचाने के लिए दूसरे विकल्प का चुनाव किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News