चूहा पकड़ने के लिए अलमारी खोली तो उड़ गए होश

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 01:33 PM (IST)

ताइवानः अगर आप घर की सफाई कर रहे हो तो काम के दौरान आपके सामने सांप आ जाए तो यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसा ही हुआ ताइवान के एक शख्स के साथ  ब वो घर में चूहा ढूंढ रहा था और अलमारी का दरवाजा खोला तो सामने सांप फन फैलाए बैठा था।  सुनने में भले ही  थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये घटना ताइवान में रहने वाले David Dawes के साथ हुई।
PunjabKesari
डेविड अपने घर में रोज की तरह कुछ काम कर रहे थे तभी उन्हें कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी। डेविड के मुताबिक उन्हें ऐसा लगा कि शायद जीने के ऊपर बने कमरे में चूहा हो और वो कुछ कुतरने में लगा हो। चूहे को ढूंढते ढूंढते डेविड की नजर एक अलमारी पर पड़ी। उन्होंने जैसे ही अलमारी को खोला तो उन्हें उसमें फन फैलाए 8 फुट लंबा सांप बैठा दिखाई दिया जिसे देख कर उनके होश उड़ गए।
PunjabKesari
इसके बाद डेविड ने जैसे तैसे अलमारी को बंद किया और तुरंत एनिमल वैल्फेयर एक्सपर्ट को फोन किया।डेविड के मुताबिक उन्होंने हाथों में ग्लव्य पहने और शर्ट के सहारे सांप को पकड़ा। इसके बाद बॉक्स में बंद किया। जैसे तैसे डेविड इस सांप को अपने घर के पास स्थित Pet Shop पर लेकर गए, जहां उन्हें पता चला कि ये ताइवान ब्यूटी रैट है। जिसकी लंबाई 6 से 9 फुट तक होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News