सूडान ने चयनित खाद्य पदार्थों के आयात पर लगाया अस्थाई प्रतिबंध

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 03:29 AM (IST)

खार्तूम: सूडान ने कहा कि अक्टूबर में अमेरिकी व्यापार प्रतिबंधों के अंत के बाद बजट घाटा कम करने और मुद्रा में सुधार के प्रयासों के तहत चयनित खाद्य पदार्थों तथा अन्य वस्तुओं के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

रविवार को जारी एक बयान के अनुसार व्यापार मंत्रालय ने मांस उत्पादों, मछली ताजा उत्पाद समेत 19 वस्तुओं के आयात पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने संबंधी हस्ताक्षर किए गए। यह प्रतिबंध सात दिसंबर से प्रभावी है। गौरतलब है कि वाशिंगटन द्वारा 20 साल पुरानी आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बाद डॉलर के मुकाबले सूडानी पाउंड कमजोर पडऩे लगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News